लोकनाथ नगर, कार्य स्थान में योगा दिवस मनाया गया।
21/06/2017 विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, पश्चिम बंगाल प्रान्त की लोकनाथ नगर, कार्य स्थान में योगा दिवस मनाया गया। 1: बागुइआटी विस्तार की ओर से दो आयोजन किया। योग दिवस की पूर्व बेला में हतियार सरदार पाड़ा एफपी स्कूल में योग दिवस मनाया। विस्तार प्रमुख सुमन लता जायसवाल की देखरेख में यह आयोजन हुआ। बच्चों के साथ ही स्कूल की शिक्षकों ने भी योग किया। योग करवाया संगीता ब्रम्हे ने जिसमें सहयोग किया मनीषा जायसवाल ने। कार्यक्रम को सुनियोजित करने मेें शिव जायसवाल की भी अहम भूमिका रही। स्कूल के शिक्षक ममता बारी, नूपुर दास, डोली राय, रूपाली मण्डल, हेमा बसाक के साथ ही प्रधानाचार्य उषाशी सरकार दत्ता की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य ने खुशी जाहिर की। साथ ही स्कूल मेें हर शनिवार को संस्कार वर्ग शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है। स्थान : डायनासोर पार्क, काकुड़गाछी सहयोग -पूर्व कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन तीन ओमकार मंत्र से योग दिवस का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी पोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम किया गया। संगीता दीदी ने योग करवाया।उनका सहयोग नगर के कार्यकर्ता आदर्श जायसवाल, शिल्प