लोकनाथ नगर, कार्य स्थान में योगा दिवस मनाया गया।

21/06/2017
विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी, पश्चिम बंगाल प्रान्त की लोकनाथ नगर, कार्य स्थान में योगा दिवस मनाया गया।
1: बागुइआटी विस्तार की ओर से दो आयोजन किया। योग दिवस की पूर्व बेला में हतियार सरदार पाड़ा एफपी स्कूल में योग दिवस मनाया। विस्तार प्रमुख सुमन लता जायसवाल की देखरेख में यह आयोजन हुआ। बच्चों के साथ ही स्कूल की शिक्षकों  ने भी योग किया। योग करवाया संगीता ब्रम्हे ने जिसमें सहयोग किया मनीषा जायसवाल ने। कार्यक्रम को सुनियोजित करने मेें शिव जायसवाल की भी अहम भूमिका रही। स्कूल के शिक्षक ममता बारी, नूपुर दास, डोली राय, रूपाली मण्डल, हेमा बसाक के साथ ही प्रधानाचार्य उषाशी सरकार दत्ता की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य ने खुशी जाहिर की। साथ ही स्कूल मेें हर शनिवार को संस्कार वर्ग शुरू करने की अनुमति भी प्रदान कर दी है।

स्थान : डायनासोर पार्क, काकुड़गाछी
सहयोग -पूर्व कोलकाता माहेश्वरी महिला संगठन
तीन ओमकार मंत्र से योग दिवस का कार्यक्रम आरम्भ हुआ। आयुष मंत्रालय की ओर से जारी पोटोकाल के अनुसार कार्यक्रम किया गया। संगीता दीदी ने योग करवाया।उनका सहयोग नगर के कार्यकर्ता आदर्श जायसवाल,  शिल्पी शर्मा,  रूची शर्मा  तथा उदिता ब्रम्हे ने किया। नगर प्रमुख वनिता झारखंडी ने योग शिविर  करवाने की अपील की। संगठन की अध्यक्ष सुमन राठी, सचिव वन्दना सादानी के साथ ही संगठन की सदस्यों ने भाग लिया।

स्थान : शिव तत्व भूमी
न्यूटाउन राजारहाट विस्तार प्रमुख शिव जायसवाल के नेतृत्व में शिव तत्व भूमी मैदान में योग दिवस मनाया गया। इसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। मन्त्र,  ओमकार के साथ योग- प्राणायाम किया। इसमें योग करवाया सुमन लता दीदी ने।

(4)
स्थान -लोकनाथ पार्क, चिनार पार्क

न्यू टाउन -राजारहाट विस्तार की ओर से शाम को योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों  को योग करवाया गया।

(5)
स्थान : अर्पिता अपार्टमेंट
राजारहाट में शाम को अन्तरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया। इस मौके लोगों ने योगा किया साथ ही योगा के महत्व को भी बताया गया। शान्ति मन्त्र से कार्यक्रम का समापन किया गया।
पूरे कार्यक्रम मेें  180 लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

6th International Day Of Yoga Celebration (Special 5008 round Surya Namaskar)

Swami Vivekananda - The Patriotic Monk by Malbika Chattopadhaya

Ignited Youth Campaign in the Hindi Department of University of Calcutta